Friday, October 23rd, 2026

21 युवा वैज्ञानिक पुरस्कृत, नौ को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

भोपाल
मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकॉस्ट) और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा आॅनलाइन आयोजित 36 वीं मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का समापन किया गाया। इस दौरान पुरस्कार भी किए गए। आयोजन में 15 विषयों में 160 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। इसमें 21 युवा वैज्ञानिक पुरस्कृत हुए हैं, इसमें राजधानी के नौ युवा शोधार्थियों को यंग साइंटिस्ट शामिल हैं।

प्रथम पुरस्कार विजेता को 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार और तीसरे पुरस्कार के रुप में 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहाकि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो युवा वैज्ञानिकों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में बिखरे पड़े स्वदेशी ज्ञान पर अनुसंधान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विक्रम विवि, उज्जैन के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बेसिक साइंस के क्षेत्र में अनुसंधान पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है।

 उन्होंने युवा वैज्ञानिकों से कहा कि अनुसंधान के लिए स्थानीय समस्याओं का चयन करें और समाज उपयोगी मुद्दों को रिसर्च का विषय बनाएं। विशेष अतिथि कार्यकारी संचालक तस्नीम हबीब ने कहा कि शोधार्थी स्थानीय समस्याओं का पता लगाकर परियोजना तैयार करें। इस दौरान मैपकास्ट के आरएस भारद्वाज  और डॉ.मनोज राठौर मौजूद थे।

 

#वैज्ञानिक पुरस्कृत#साइंटिस्ट अवार्ड

Source : Agency

पाठको की राय